लखीसराय, फरवरी 14 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। गुरुवार की रात जिले भर में मद्य-पदार्थों एवं अग्नेयास्त्रों के आयात-निर्यात पर रोक लगाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष 'रोको-टोको अभियान' चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्ती कर व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच की गई। देर रात तक चले इस अभियान में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई और आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। विगत रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) स्वयं भ्रमणशील रहकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे। इस दौरान गश्ती दल, ओडी ड्यूटी एवं डायल-112 पर तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली की जांच की गई। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपराधिक घटना पर त्वरित क...