देवरिया, फरवरी 10 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा मिश्र निवासी प्रमोद मिश्र के सुपुत्र अंशुमान मिश्र ने एनआईटी हमीरपुर में अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित रेकाथान 2026 प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के सभी आईआईटी एवं एनआईटी संस्थानों से कुल 102 टीमों ने भाग लिया था। अंशुमान मिश्र ने अपनी टीम के साथ सिविल लॉ पिटीशन की समस्याओं के समाधान के लिए एक अभिनव आरएजी मॉडल आधारित सॉफ्टवेयर को संविधानिक प्रक्रिया से जोड़कर प्रस्तुत किया। इस तकनीक के माध्यम से लंबित मामलों को शीघ्र फास्ट ट्रैक ट्रायल में लाकर न्यायालयीय प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने का समाधान दिया गया, जिसे निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ माना। उल्लेखनीय है कि अंशुमान ...