रांची, अगस्त 31 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान सामने आया है। बिहार में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ पर स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ राहुल गांधी के आदेश का इंतजार है। अगर एक बार आदेश मिल गया तो भाजपा के जितने भी कार्यालय झारखंड में हैं, सभी को तोड़ देंगे। उनके इस बयान के बाद झारखंड का राजनीतिक तापमान एक बार फिर से गरम हो सकता है। बिहार की इस घटना से झारखंड के कांग्रेसी आक्रोश में हैं। अंसारी ने ये बातें शनिवार को जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि बिहार में राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा पर निकले हुए हैं। उनकी इस यात्रा से भाजपा में बौखलाहट आ गई है। उनके समर्थक कांग्रेस पार्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.