प्रयागराज, फरवरी 7 -- एनसीजेडसीसी और संस्कार भारती की ओर से आयोजित चलो मन गंगा यमुना तीर कार्यक्रम में शनिवार को नाट्य संस्था रंगमंडल की ओर से नाटक राम की शक्तिपूजा का भावपूर्ण मंचन किया गया। महाप्राण निराला की कालजयी रचना पर केंद्रित नाटक का निर्देशन डॉ. विनय श्रीवास्तव ने किया। ध्वनि-प्रकाश के माध्यम से मंचित नाटक में कलाकारों ने सशक्त संवाद और बेजोड़ अभिनय से मंच पर मौलिक कल्पना के यथार्थ को जीवंत किया। नाटक में राम के कुछ ऐसे मनोभाव देखने को मिलते हैं, जो शायद रामायण से अलग है। युद्ध के दौरान राम का बाण बार-बार खाली जाता है। इसे लेकर राम के मन में संशय उठता है कि युद्ध जीत नहीं पाएंगे। इस क्रम में गणेश श्रीवास्तव ने संगीतमय प्रस्तुतियों से मां गंगा की महिमा बखानी। विनोद पवार ने सारंगी वादन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श...