नई दिल्ली, अगस्त 29 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी की उस याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, जिसमें उन्होंने 'रामसेतु' को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के उनके अभ्यावेदन पर 'शीघ्रता से' निर्णय लेने का सरकार को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया था। 'रामसेतु' तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी अपतटीय क्षेत्र स्थित पम्बन द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र स्थित मन्नार द्वीप के बीच चूना पत्थर की एक लंबी श्रृंखला है। जस्टिस विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने स्वामी की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की तथा केंद्र को नोटिस जारी किया। इस याचिका पर सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। स्वामी ने कहा है कि उन्होंने 2023 के सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश के आधार पर केंद्र सरकार से रामसेतु को अतिशीघ्र राष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.