मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर। गरीब बेटियों के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना लागू होने पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने हर्ष जताया। कहा कि यह एनडीए सरकार का ऐतिहासिक फैसला है। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इस योजना से बिहार की गरीब बेटियों को सीधा लाभ मिलेगा। समर्थ और असमर्थ कन्या के परिवारजनों के बीच निर्धनता का एहसास नहीं होगा। इसका संचालन जीविका दीदियों द्वारा किए जाने से महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...