नई दिल्ली, फरवरी 6 -- चुनपश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और तृणमूल कांग्रेस के बीच में लगातार तनाव जारी है। लगातार चुनाव आयोग पर निशाना बनाते आ रही तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम हटाने का आरोप लगाया। पार्टी की तरफ से कहा कि ये नाम चुनाव निकाय द्वारा इस्तेमाल किए गए 'एक रहस्यमय खराब सॉफ्टवेयर' के जरिये हटाए गए हैं। टीएमसी के राज्य सभा सांसद साकेत गोखले ने कहा कि अब तो आयोग के अधिकारियों ने भी मान लिया है कि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण सही वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गये। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कई महीनों से इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने कहा, "आयोग के अधिकारियों ने भी मान लि...