मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- औराई। राजकीय मध्य विद्यालय जनार के प्रांगण में गुरुवार को दुर्गा देवी की अध्यक्षता में रसोइयों की बैठक हुई। जिला सचिव परशुराम पाठक ने सरकार पर रसोइयों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। विभिन्न मांगों को लेकर बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू का पहला प्रखंड सम्मेलन औराई स्थित एपीजे अब्दुल कलाम कॉलेज में 15 सितंबर को होगा, जिसकी तैयारी चल रही है। भाकपा माले नेता आफताब आजाद, नल जल अनुरक्षक संघ ऐक्टू के नेता नीलकमल, वार्ड सदस्य संघ औराई के अध्यक्ष जावेद अख्तर, संजय पांडेय, सुबोध झा, कविता देवी, रिंकू देवी, रेणु देवी, प्रेमकला देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, रीमा देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...