सहारनपुर, फरवरी 20 -- मुकद्दस माह-ए-रमजान के पहले जुमा पर जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी ने नमाज के बाद बयान देते हुए मुसलमानों से अपने रब को राजी करने और इबादत व दुआओं का खास एहतमाम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब बंदा अल्लाह की रजा में राजी रहता है तो उस पर रहमतें नाजिल होती हैं और उसकी तमाम मुश्किलात का हल निकलता है। नगर की प्रमुख मस्जिदों में पहले जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। रोजेदारों ने बारगाह-ए-इलाही में हाथ उठाकर मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं। दारुल उलूम की रशीदिया मस्जिद में नमाज अदा कराई गई, जहां रमजान की फजीलत और रोजों की अहमियत पर भी बयान हुआ। नमाज के बाद बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन मुस्तैद रहा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.