हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। राजकीय कृषि महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह, ऊर्जा और राष्ट्रभावना के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। महाविद्यालय के डीन डॉ. सी. एल. मौर्य मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर स्वदेशी यात्रा को रवाना किया। छात्रों द्वारा लगाए गए देशभक्ति और स्वदेशी से जुड़े नारों से पूरा वातावरण ऊर्जावान एवं प्रेरणादायी बन गया। मुख्य समारोह के अंतर्गत बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र सुधांशु ने भारत की प्राचीन संस्कृति और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण पर प्रकाश डाला। अभिसार, नितिन कुशवाहा ने विचार रखे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रस्तुत लघु ना...