कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष "झारखण्ड @25" थीम के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर 11 नंवबर को "रन फॉर झारखंड" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह सुबह छह बजे से महाराणा प्रताप चौक, झुमरी तिलैया से प्रारंभ होकर जेजे कॉलेज कोडरमा तक संपन्न होगी। जिला प्रशासन द्वारा इस आयोजन की सफलता और संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...