नई दिल्ली, मार्च 30 -- शुक्रवार को उद्योगपति गौतम अडाणी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच बैठक हुई। बैठक में झारखंड में खनन अधिकारों को लेकर अडाणी और हेमंत सोरेन के बीच चर्चा हुई। इस मामले पर अब भाजपा ने हेमंत सोरेन के साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा का कहना है कि चुनावों के दौरान जिसके खिलाफ रात-दिन बयान दिए जाते थे, उससे इस तरह अचानक हुई दोस्ती का क्या मतलब है। भाजपा ने कहा कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों ही पार्टियों को अडाणी को लेकर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।यह रिश्ता क्या कहलाता है: प्रतुल शहदेव अडाणी और हेमंत सोरेन की मुलाकात पर भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा का कहना है कि पिछले साल हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान गौतम अडाणी पर बयान केवल राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए दिए गए थे। इस मामले पर भाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.