नई दिल्ली, मार्च 18 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने और शांति स्थापित करने के प्रयासों पर चर्चा की गई। यह संघर्ष अब तक लाखों लोगों की जान ले चुका है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। यूक्रेन के कई शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। ट्रंप और पुतिन के बीच बातचीत को यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। चलिए जानते हैं कि दोनों नेताओं के बीच कौन सी 8 बड़ी बातें हुईं... 1. डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को उस अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमत होने के लिए राजी किया, जिसके तहत रूस और यूक्रेन 30 दिनों तक एक-दूसरे की ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले बंद करेंगे। 2. व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.