रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक अशोकनगर के एक भवन में शुक्रवार को हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए। बताया गया कि जिला अध्यक्ष राज्य से समन्वय करते हुए कार्य करने के लिए स्वतंत्र होंगे। विभिन्न जिलों में संगठन का विस्तार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बैठक में प्रणय कुमार ने जिला अध्यक्षों को संगठन को सुदृढ़ करने और समाज के युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर तलाशने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि महिला सशक्तीकरण की शुरुआत अपने घर से ही करनी होगी, जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव, शोभा कुमार, हनी सिन्हा, प्रीति विनोद, किशोर सिन्हा, जय कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.