प्रयागराज, फरवरी 15 -- विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर परेड मैदान में बजरंग दल की दो दिवसीय बैठक का रविवार को समापन हुआ। विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज देश के युवाओं को धर्म एवं संस्कार से विमुख करने के लिए पड़ोसी देश भारी मात्रा में ड्रग्स भारत में भेज रहे हैं। पिछले एक साल में कई लाख करोड़ की ड्रग्स पकड़ी जा चुकी है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को युवाओं को नशे के खिलाफ जागृत करना होगा। बैठक में प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण, प्रांत सह मंत्री प्रभुति कांत, बजरंग दल प्रान्त संयोजक सुशील सिंह, सहसंयोजक संदीप गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री अंशुमान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.