सुल्तानपुर, जनवरी 22 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राणा प्रताप पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्या प्रो. निशा सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई तथा सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। प्रो. निशा सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। युवाओं की जागरूकता ही समाज में सुरक्षित यातायात व्यवस्था की नींव रख सकती है। डॉ.निशा सिंह ने विद्यार्थियों से हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और गति सीमा के पालन को जीवन का अनिवार्य अनुशासन बनाने का आह्वान किया। यहां पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. विभा सिंह एव...