नैनीताल, सितम्बर 10 -- भवाली। बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग को लेकर विधायक सरिता आर्या ने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। मार्ग की डीपीआर भेजी थी, जल्द पैसा आ जाएगा। कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि पैसा आने वाला है। उनको लग रहा है कि वे जनता से कहेंगे कि उनके धरना देने के बाद पैसा स्वीकृत हुआ है। विधायक ने कहा कि ऐसी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हल्दयानी मार्ग का भी निरीक्षण किया गया और अधिकारियों से सड़क की डीपीआर बनाकर सरकार को भेजने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.