देवरिया, फरवरी 18 -- बरियारपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन मंगलवार का आयोजन भक्ति और उल्लास के अद्भुत संगम का साक्षी बना। मुंबई से आईं भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने "मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे." की प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे पंडाल को राममय कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से वातावरण गूंज उठा। व्यासपीठ से लक्ष्मी प्रिया (अयोध्या धाम) ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्रद्धालुओं के हृदय में भक्ति और आस्था का संचार किया। उनके ओजस्वी और भावपूर्ण प्रवचन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के दौरान भगवान की लीलाओं और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव...