नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- यूपी के रायबरेली में नवरात्र से पहले शहर में शुरू किए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में पटरी दुकानदारों ने पुलिस और नगर पालिका पर शोषण का आरोप लगाया है। दुकानदारों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने जाम लगा दिया। इससे पूरा घंटा घर जाम हो गया। दुकानदारों ने यातायात निरीक्षक व नगर पालिका कर्मचारी द्वारा जबरन पर्ची काटकर पैसा वसूलने की शिकायत पर सदर विधायक अदिति सिंह घंटाघर पहुंची गई। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को कोई जबरन नहीं हटाएगा। न ही अतिक्रमण के नाम पर उत्पीडन किया जाएगा। चेतावनी देते हुए अदिति सिंह ने कहा कि यह मेरा शहर है। यहां कोई किसी व्यक्ति, पत्रकार या पटरी दुकानदार को धमकाएगा तो मैं दस जूते मारूंगी। रायबरेली सदर बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने कहा कि मेरा शहर है। यहां कोई पटरी दुकानदार को या कोई पत्रकार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.