अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर क्षेत्र के अंतर्गत देवलीखेत में शराब की दुकान के विरोध में सोनी में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। लोगों ने कहा कि विरोध के बाद भी शराब की दुकान खोलना सरकार का शराब के प्रति प्रेम को दर्शा रहा है। आंदोलनकारियों ने कहा कि गांव गांव अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। शराब के कारण महिलाएं परेशान हैं। युवाओं के भविष्य के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है। राजस्व के लिए सरकार मंदिर क्षेत्रों को भी नहीं छोड़ रही है। कहा कि जब तक शराब की दुकान निरस्त नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान गांव गांव में जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए गए। आरोप लगाया कि सरकार मूलभूत समस्याओं पर ध्यान देने के बजाए शराब की दुकानें खोलकर माहौल खराब करना चाह रही है। अनशन स्थल पर कृषक कृषि बागवान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.