बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता चिल्ला थाने में मंगलवार को सुबह किसी ने सूचना दी कि यमुना घाट पर एक किशोरी काफी देर से गुमशुम बैठी है। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी से पूछताछ की। उसने कहा कि उसे मर जाने दीजिए। घर वाले उसे पसंद नहीं करते और मारते-पीटते हैं। कहते हैं घर से निकल जाए। पुलिस उसे थाने लाई और परिजनों को फतेहपुर से बुलवाया। काउंसिलंग के बाद परिजनों के साथ उसे घर भेजा। हिदायत दी कि किशोरी को अच्छे से रखें। चिल्ला थानाध्यक्ष ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी बैग लिए नदी किनारे घाट पर बैठी मिली। आसपास के लोग उससे बातचीत करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर किशोरी से बातचीत करते हुए नाम व पता पूछा। उसने अपना नाम मंथसा पुत्री अनीस खांन निवासी मोहल्ला भूतखानी कस्बा ललौली जनपद फतेहपुर बताया। यहां आने का कारण पूछा तो उदास हो...