लखनऊ, मई 3 -- महिलाओं को समर्पित योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान ने नया इतिहास रचते हुए 9 करोड़ से अधिक महिलाओं तक पहुंच बनाई है। सभी विभागों के समन्वय से यह लक्ष्य हासिल किया गया है। 17 अक्टूबर 2020 को शुरू हुए 'मिशन शक्ति' के अब तक 5 सफल चरण पूरे हो चुके हैं। इसमें महिला एवं बाल विकास, गृह विभाग, स्वास्थ्य सहित 28 सरकारी विभागों ने सहभागिता निभाई है। मिशन शक्ति के नोडल अफसर पुनीत मिश्रा के अनुसार नौ करोड़ महिलाओं तक पहुंचने के लिए प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति के तहत संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से भी महिला कल्याण के कार्य किए। इसके तहत 1707 से अधिक संभावित बाल विवाह रुकवाए गए। वहीं महिला हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर से 7.78 लाख महिलाओं को सहायता दी गई। वन स्टाप सेंटर पर कुल 2.10 लाख मामलों में पीड़िता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.