साहिबगंज, फरवरी 24 -- मंडरो। मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को 'मिशन जीवन रक्षा' के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य रेल यात्रियों को सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करना तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करना है। आरपीएफ स्टाफ रणवीर कुमार यादव,पशुपतिनाथ उपाध्याय एवं एस. किशोर ने यात्रियों को सुरक्षित यात्रा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे समय से पूर्व स्टेशन पहुंचे और कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें।आरपीएफ कर्मियों ने बताया कि ट्रेन पर पत्थरबाजी न केवल यात्रियों के लिए खतरनाक है,बल्कि इससे रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाती है। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई कि चलती ट्रेन या रेलवे ट्रैक...