प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज के 76वें संस्थापक दिवस समारोह की श्रृंखला में शनिवार को आयोजित पुरा छात्र समागम 'मिलाप-2026' ने महाविद्यालय परिसर को भावनाओं, गौरव और प्रेरणा के रंगों से सराबोर कर दिया। वर्षों बाद साथ आए पूर्व छात्रों ने अपने जीवन के सुनहरे अध्यायों को याद करते हुए कॉलेज और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने कहा कि किसी बड़े पद पर पहुंचना जितना कठिन नहीं होता, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उस पद पर रहकर अपने चरित्र को बड़ा बनाए रखना है। उन्होंने अपने जीवन निर्माण में महाविद्यालय और गुरुओं की भूमिका को अमूल्य बताते हुए आभार प्रकट किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एसपी सिंह ने शिक्षकों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.