समस्तीपुर, दिसम्बर 7 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलाधिपति डॉ. पीएल गौतम ने कहा कि मिट्टी एवं भूमि संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। इस दिशा में वैज्ञानिकों को निरंतर सशक्त पहल करने की जरूरत है। साथ ही सामुहिक प्रयास को बढ़ावा देने के लिए सबसे अधिक किसानों व युवा पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है। वे विवि के स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय से जुड़े मृदा विज्ञान विभाग में वैज्ञानिकों व छात्रों को संबोधित कर रहे थे। मौका था विश्व मृदा दिवस के अवसर आयोजित समारोह व एआई निर्मित पोस्टर प्रतियोगिता का। इस दौरान कुलाधिपति एवं कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने वैज्ञानिक टीम के साथ एआई निर्मित थीम पर बने पोस्टरों का अवलोकन किया। इस दौरान 55 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डीन डॉ. मयंक राय ने मृदा विज्ञान के बढ़ते प्रासंगिकता पर विस्त...