बागेश्वर, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति तथा राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। इसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों, राजस्व वसूली बढ़ाने आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों का निस्तारण मार्च तक करें। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को फिटनेस, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग एवं अन्य संबंधित मामलों में चलानी कार्रवाई बढ़ाने तथा मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, आबकारी अधिकारी को शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए सतत निरीक्षण कराने तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, खाद्य पूर्ति अधिकारी को गलत राशन कार्ड जारी करने वाले कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने,...