बगहा, दिसम्बर 11 -- बेतिया, विधि संवाददाता। मानव गरिमा की रक्षा करना ही मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य है। मानवाधिकार हमें जीने, निर्णय लेने एवं अपनी क्षमता विकसित करने की स्वतंत्रता देता है। उक्त बातें बुधवार को मंडल कारा में आयोजित मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमरेंद्र कुमार राज ने कही। मानवाधिकार दिवस पर आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव ने कहा की मानवाधिकार वे मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता है जो इंसान को जन्म से मिलती है। मंडल कारा अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि सभी बंदिओं के मान सम्मान की रक्षा के साथ-साथ समानता का व्यवहार सुनिश्चित करना हीं हमारा मुख्य उद्देश्य है। इस समारोह में उपस्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता पीयूष रंजन वर्मा, कौशल कुमार , राजन रवि तथा अमृता कुमारी थी।ने भी मानवाधिकार अधि...