बलिया, सितम्बर 12 -- बलिया, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने नवरात्र शुरू होने से पहले गांवों में सफाई करने के लिए अभियान चलाने का निर्देश सचिवों दिया है। चेतावनी दी है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सचिवों को प्रधान से समन्वय कर टीम बनाकर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 'मातारानी के उपासना और आराधना का महत्वपूर्ण पर्व शारदीय नवरात्र का विशेष अनुष्ठान 22 सितंबर से शुरू होगा और इसके साथ ही सनातनी संस्कृति के त्योहार दशहरा, दीपावली, डाला छठ, भैयादूज आदि त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो जायेगी और एक के बाद एक त्योहार आने लगेंगे। इन सभी त्योहारों में सफाई का विशेष के साथ सात्विकता का विशेष महत्व होता है। वहीं बरसात के चलते आम रास्तों पर घास, फूस के साथ ही नालियों में गंदगी पसर जाती है। इसे...