मुरादाबाद, जनवरी 9 -- आदि भवानी पीतांबरा मां बगला मुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट के जिगर कालोनी स्थित कार्यालय में शुक्रवार को भजन-कीर्तन की धूम रही। सिद्धपीठ गुरु राजेंद्र पाल गुप्ता ने मां पीतांबरा बगला मुखी की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया यह मां दुर्गा का तृतीय स्वरूप है। इससे पूर्व उन्होंने मां के समक्ष आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। पूजन में मुख्य सहयोग लक्ष्मी गुप्ता का रहा। संचालन अमित सरीन ने किया। संदीप सिंघल,प्रथम आहूजा, समीर, सनहिल, रचित,प्रेम ढ़ींगरा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...