अल्मोड़ा, फरवरी 21 -- पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। शनिवार को कर्मचारियों ने साफ किया कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह आंदोलन को उग्र करने के लिए बाध्य होंगे। इधर, कर्मचारियों ने विधायक मनोज तिवारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने निर्माण खंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। कर्मचारियों का कहना था कि वह लंबे समय से पारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई बार मांग के बावजूद भी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मांगों के पूरा नहीं होने पर मजबूरन कर्मचारियों को कार्यबहिष्कार करना पड़ रहा है।...