समस्तीपुर, मई 3 -- समस्तीपुर। जिला महिला कांग्रेस की ओर से विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को चर्चा महिला की बात, कांग्रेस के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने की। इसमें जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविका सहित काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराना था। कार्यक्रम में विशेष रूप से जीविका दीदियों को अनियमित व अपर्याप्त मानदेय, आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्य का बोझ एवं न्यूनतम सुविधाएं, महिला सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के अलावा महिला सशक्तिकरण में सरकार की नीतियों की असफलता पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.