झांसी, अक्टूबर 16 -- झांसी। राष्ट्रीय महिला किसान दिवस केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में धूम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ. पंजाब सिंह, अध्यक्षता कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि उप श्रम आयुक्त झांसी मंडल किरण मिश्रा तथा महानिदेशक उपकार लखनऊ डॉ. संजय सिंह, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ सुशील कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ. पंजाब सिंह ने कहा कि महिला किसान भारतीय कृषि की रीढ़ हैं। आज महिलाएं खेती-बाड़ी, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय, फल-फूल उत्पादन और मछली पालन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के माध्यम से ही कृषि क्षेत्र में वास्तविक प्रगति संभव है। उन्होंने महिला किसानों को मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकों से जुड़ने की आवश्यकता बताई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.