बगहा, सितम्बर 11 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाए जा रहें नारी सुरक्षा संकल्प अभियान का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम धर्मेन्द्र कुमार एवं एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने संयुक्त रूप से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर महिलाओं और आमजन को बाल विवाह, दहेज प्रथा, छेड़खानी, साइबर अपराध और महिला अधिकारों जैसे विषयों पर जागरूक करेगा।डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सशक्त होगी तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर बेटी, बहन और महिला बिना भय और संकोच के जीवन जी सकें। उन्...