अल्मोड़ा, फरवरी 23 -- उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की सोमवार को बैठक हुई। इसमें राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया कि पार्टी राज्यव्यापी परिवर्तन जन संवाद यात्रा निकालेगी। बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, पलायन तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा गया कि ऐसी ठोस नीतियां बनाई जानी चाहिए, जिससे भविष्य में अंकिता भंडारी जैसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बताया कि जिले में परिवर्तन संवाद कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जाएगी। इसके तहत जनसंवाद, गोष्ठियां और जनसंपर्क बैठकें होंगी। यह भी तय किया गया कि परिवर्तन जन संवाद यात्रा शीघ्र ही अल्मोड़ा...