हरदोई, जनवरी 1 -- कल्याणमल। कोथावां विकास खंड के गुजरेहटा गांव में बहुजन नायक महाराजा बिजली पासी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराजा बिजली पासी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। गोष्ठी में महाराजा के योगदान और उनके जीवन पर चर्चा की गई। बीपी आदर्श शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापक विष्णु पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा पासी समुदाय, बल्कि समूचे दलित समाज के लिए गौरव का इतिहास रचा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुनील रावत ने बताया 12वीं सदी के वीर योद्धा थे। अर्पित वर्मा, मुनेन्द्र वर्मा, नरेन्द्र पासी, आशीष पासी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...