वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-9 पर नई दिल्ली-वाराणसी महामना एक्सप्रेस में शनिवार सुबह उत्तर रेलवे की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। टीम ने गड़बड़ी की आशंका पर एसएलआर (लगेज यान) से दर्जनों पार्सल पैकेट उतरवा लिए। उनकी तौल कराई गई। इस दौरान तौल सामान्य मिली। आशंका थी कि पार्सल पैकेट ओवरवेट हैं। ट्रेन के अगले कंपार्टमेंट से 38 किलो और पिछले कम्पार्टमेंट से तीन टन माल को उतारा गया। पार्सल कार्यालय के पास उसकी तौल कराई गई। इसके अलावा तीन सदस्यीय टीम ने पार्सल कार्यालय में लगे लगेज स्कैनर मशीन की भी जांच की। सीपीएस (मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक) वीके यादव से इसकी डिजिटल रिपोर्ट मांगी गई। उधर, विजिलेंस टीम के आने की सूचना से भयभीत बिचौलिए रेलवे परिसर से फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.