वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी। नरोत्तमपुर स्थित स्टार इंटरनेशनल स्कूल में गीता जयंती एवं महामना जयंती के उपलक्ष्य में गीताज्ञान प्रतियोगिता, भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता और गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सच्चिदानन्द पाण्डे ने महामना के जीवन से प्रेरणादाई संदेश देते हुए गीता पढ़ने के लिए प्रेरित किया। महामना मालवीय स्मृति संस्कार पुस्तकालय नासिरपुर सुसवाही के समन्वय से आयोजित इन प्रतियोगिताओं के मुख्य संयोजक चीफ फार्मासिस्ट ऑफिसर एवं गीताज्ञान शिक्षक अखिलेश कुमार राय ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने सांस्कृतिक गौरव और मानवीय मूल्यों के प्रति चेतना जागृत हो। बताया कि पुस्तकालय के अध्यक्ष, मालवीय मिशन बीएचयू इकाई के उपाध्यक्ष और बीएचयू विधि संकाय में प्रो. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के मार्ग...