अलीगढ़, जनवरी 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीवीएस शोरूम मालिक अभिषेक की हत्या के मामले में आरोपी 'महामंडलेश्वर' पूजा शकुन पांडेय की जमानत अर्जी पर गुरुवार को अदालत में सुनवाई होगी। पूर्व में दोनों शूटर व पूजा के पति अशोक की जमानत रद्द हो चुकी हैं। यह घटना 26 सितंबर की रात को खेरेश्वर चौराहे पर हुई थी। हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव कचौरा निवासी अभिषेक गुप्ता की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें नामजद पूजा पांडेय, अशोक पांडेय व दोनों शूटर जेल में हैं। पुलिस के अनुसार पूजा व अशोक ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। इसमें पूजा की ओर से जमानत के लिए अर्जी डाली गई है, जिस पर सुनवाई के लिए आठ जनवरी की तिथि नियत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.