प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- प्रयागराज मुख्य संवाददाता भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की 164वीं जयंती पर गुरुवार को विविध आयोजन हुए। अखिल भारतीय मालवीय सभा की ओर से बच्चाजी का धर्मशाला रानीमंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि महामना एक प्रकांड विद्वान थे, वे सभी धर्मों का सम्मान करते थे, किंतु अपने धर्म-कर्म के प्रति पूर्णतः समर्पित थे। विशिष्ट अतिथि एमएलसी डॉ‌. केपी श्रीवास्तव ने कहा कि महामना महान विचारक, समाजसेवी और युगदृष्टा थे। विशेष वक्ता अधिवक्ता केदार नाथ कुमार, हरि मालवीय, अशोक कुमार मालवीय ने महामना के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर हरि मालवीय को 'मालवश्री सम्मान' से सम्मानित किया गया। संचालन मृदुल मालवीय ने किया। रोहित मालवीय के संकलन संस्कार संस्करण का विमोचन अतिथियों ने किया। ...