हल्द्वानी, दिसम्बर 1 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य के महानगरों के चौक-चौराहों में संविधान चौक का निर्माण करने की मांग की। कहा कि चौक के निर्माण से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सिटी मजिस्ट्रेट जीएस चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश के महानगरों व महत्वपूर्ण चौराहों का सौंदर्यीकरण कर संविधान चौक का निर्माण किया जाए। ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अद्‌भुत उपहार मिल सके। कहा कि देश व उत्तराखंड प्रदेश में ऐसा कोई प्रमुख चौराहा स्थापित नहीं है जो भारत के स्वाभिमान और भारतीय संविधान को समर्पित हो। देश ...