गोरखपुर, फरवरी 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता डीडीयू की कुलपति प्रो़ पूनम टंडन ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ के द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ का जीवन दर्शन' का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पुस्तक महात्मा बुद्ध एवं गुरु गोरखनाथ के जीवन दर्शन को उद्घाटित करती है। इस पुस्तक के संपादक व शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि यह पुस्तक मार्च में आयोजित हुए द्विदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शोधपत्रों का द्वितीय संकलन है। इसमें नाथ पंथ और बौद्ध धर्म की समानताओं एवं उनकी वैचारिक एकरूपताओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर शोधपीठ के शोध अध्येता डॉ. हर्षवर्धन सिंह एवं चिन्मयानन्द मल्ल उपस्थित रहे। इस पुस्तक का सम्पादन डॉ. कुशल नाथ मिश्र ...