प्रयागराज, मार्च 18 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में डॉ. मधु टंडन बीएड संकाय की ओर से कला एवं सांस्कृतिक युवा महोत्सव 'मस्ती की पाठशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। विभिन्न महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने किया। इस अवसर पर लोकगीत की प्रस्तुति हुई। इसके साथ ही वाद विवाद, वीडियो मेकिंग, ड्रामा और फेस पेंटिंग में बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रो. धनंजय यादव ने कहा कि जितना बड़ा हमारा दृष्टिकोण होगा उतना ज्यादा हम सीख सकते हैं। प्रो. मंजरी शुक्ला ने धन्यनवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.