नैनीताल, मार्च 21 -- भवाली। घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर में देवी भागवत महापुराण कथा पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। पंडित आचार्य तत्वगुरु ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा ही हर जीव का कल्याण करती है। देवी पुराण में मां दुर्गा की स्तुति के साथ मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन सुनने को मिलता है। कहा कि धन्य है वह लोग जो मां दुर्गा की महिमा का गुणगान देवी पुराण में सुनते हैं। कहा कि यदि व्यक्ति मन की बुराइयों को त्याग दे तो यह भी किसी व्रत से कम नहीं है। यहां प्रधान पुजारी कुंवरनन्दन जोशी, गौरव जोशी, कणाद आत्रेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...