बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- 'मन की बात' कार्यक्रम राष्ट्र के नव निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका भाजपा मंडल की हिलसा में हुई बैठक में लिये गये कई निर्णय फोटो 19हिलसा04-हिलसा में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार मिशन कार्यशाला में उपस्थित भाजपा नेता हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर में विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन को लेकर मंडल स्तरीय मंडल अध्यक्ष मंजय कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में कार्यशाला हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका सशक्तीकरण व विकसित भारत के दीर्घकालिक संकल्प पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस जनकल्याणकारी मिशन को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठनात्मक भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं। 'मन की बात' पर विशेष सत्र का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मन की बात न केवल एक रेडियो कार्यक्रम है, बल...