रुद्रपुर, जनवरी 30 -- सितारगंज। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के समस्त बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से एसआईआर सत्यापन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी की। बीएलओ ने बताया कि कुछ स्थानों पर सत्यापन अभियान में दिक्कतें सामने आ रही है। शहरी क्षेत्र में एसआईआर के सत्यापन को पहुंचने के बाद कुछ स्थानों में जागरूकता की काफी कमी हैं। कुछ स्थानों पर मोबाइल लेकर महिलाओं के पति काम पर चले जाते हैं। जिस वजह से तकनीकी कार्य में रुकावट आ रही है। शहरी क्षेत्र में बाहरी राज्यों के लोगों की अधिक संख्या होने से भी एसआईआर में समस्याएं सामने आ रही हैं। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने सत्यापन अभियान को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...