फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 9 -- फर्रुखाबाद। सपा के शिष्ट मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर भोजपुर विधानसभा के भड़ौसा गांव में मतदाताओं के वोट काटने को बीएलओ के दिये जा रहे फार्मों पर कड़ी आपत्ति जतायी। ज्ञापन सौंपकर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि भड़ौसा में जीवित मतदाताओं के वोट काटने को फार्म सात भरकर बीएलओ को दिये गये। यह कार्य काफी निंदनीय है। मतदाताओ को मताधिकार से वंचित करना लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है। इस प्रक्रिया में जो भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। इस दौरान डॉ. नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, प्रताप सिंह यादव के अलावा सर्वेश अंबेडकर, सुभाष चंद्र शाक्य, जेपी वर्मा, शिवम यादव, नीलम सिंह चौहान आदि की उपस्थिति रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.