काशीपुर, मई 1 -- काशीपुर। हिन्द मजदूर सभा ने मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार से अवकाश घोषित करने की मांग की है। सभा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश विद्यार्थी भैया ने कहा कि काशीपुर चीनी मिल 16 नवंबर 2013 से सील पड़ी है। मजदूरों का आज भी चीनी मिल पर 42 करोड़ रुपये बकाया है। 75 मजदूर कर्मचारी भूख तथा बीमारी से दुनिया छोड़कर जा चुके हैं। मगर किसी पार्टी या नेता ने उनकी सुध नहीं ली। कहा कि लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा व नगर निगम आदि में मजदूरों के प्रतिनिधि होने चाहिए। कहा कि आज मजदूरों की आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। भारत सरकार तथा राज्य सरकार उपरोक्त संस्थाओं में अपनी पार्टी के सदस्यों को मनोनीत करती है। उन्होंने मजदूर संगठनों के व्यक्तियों की भी उपरोक्त संगठनों में मनोनीत किये जाने की मांग की है।
हिंदी हिन�द�स�तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.