प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- बौद्धिक विचार मंच, ऊंचाहार की ओर से बुधवार को प्रयागराज पुस्तक मेला में पुस्तक लोकार्पण व परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रज्जू भैया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह व संस्था अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र वेदांती ने योगगुरु धर्मचंद्र रचित कविता संग्रह 'भूख और भगवान' का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कविता संग्रह में मानवीय संवेदना की गहरी छाप है। जिसमें उसकी पीड़ा को व्यक्त किया गया है। इस मौके पर डॉ. पीयूष मिश्र, डॉ. तेज प्रकाश चतुर्वेदी, हास्य कवि बिहारी लाल अंबर, कुंवर दीपक, डॉ. प्रशांत शांडिल्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...