हल्द्वानी, दिसम्बर 5 -- भीमताल। नौकुचियाताल में शुक्रवार को होटल कारोबारियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ थर्टी फर्स्ट और क्रिसमस की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। पर्यटन कारोबारी अनिल चनौतिया ने नगर पालिका, पुलिस और सिंचाई विभाग से भीमताल में झील किनारे बनाए गए अवैध बोट स्टैंड और अवैध फड़ हटाकर व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। चनौतिया ने सिंचाई विभाग से बोट स्टैंड की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्धारित बोट स्टैंड से नावों का संचालन कराने को कहा। उन्होंने पुलिस से सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते जाम लगने पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही नगर पालिका से नौकुचियाताल क्षेत्र में स्वच्छता अभियान निरंतर चलाने को कहा। होटल कारोबारी अर्जुन वर्मा और होटल संचालक रणवीर मेहरा ने क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर सैलानियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ भीमता...