प्रयागराज, फरवरी 24 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबिली हॉस्टल में शहीद डीएसपी कृष्ण प्रताप सिंह (केपी सिंह) की स्मृति में व्याख्यान का आयोजन मंगलवार को हुआ। मुख्य वक्ता उनकी पुत्री स्मिता किंजल सिंह, वर्ष 2008 बैच की आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश की परिवहन आयुक्त हैं। उन्होंने 'विकसित भारत 2027 के लिए प्रशासनिक कौशल' विषय पर व्याख्यान दिया। स्मिता किंजल सिंह जब अपने पिता के पुराने कमरे कक्ष संख्या 68 में पहुंचीं तो भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वे आज यहां एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक गर्वित बेटी के रूप में आई हैं। उन्होंने बताया कि घर में सिविल सेवा की नींव उनके पिता ने रखी थी। उसी प्रेरणा का परिणाम है कि आज वे उत्तर प्रदेश की परिवहन व्यवस्था का नेतृत्व कर रही हैं, जबकि छोटी बहन प्रांजल सिंह आईआरएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.